तिल्दा नेवरा। CG NEWS: तिल्दा-नेवरा में बी.एन.बी. हाई स्कूल के पास नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सब-स्टेशन का लोकार्पण किया। यह महत्वपूर्ण सौगात क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों को सुविधाजनक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

नगर में बढ़ती आबादी और विद्युत मांग के बीच नई सुविधा से बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। सब-स्टेशन के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में विभागीय प्रयासों को मजबूती मिलने की संभावना है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी,, एल्डरमैन सुरेश लखवानी, पवन अग्रवाल एवं अनिल वर्मा, पार्षद रानी सौरभ जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, सौरभ जैन, रमेश रिंकू अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद और रामेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच तथा विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

