अभनपुर। CG NEWS: जनपद पंचायत अभनपुर में वर्तमान जनपद अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू हो गई है।
अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट जनपद सदस्यों ने विशेष बैठक बुलाने और मतदान प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है। आवेदन में अध्यक्ष पर जनपद सदस्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है। जनपद पंचायत में कुल 25 निर्वाचित सदस्य हैं और आवेदन पर 9 सदस्यों के हस्ताक्षर होने का उल्लेख है।


