तिल्दा, नेवरा । नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल तिल्दा बिस्ट्रो, में किया गया। बैठक की शुरुआत संघ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा के निर्देशानुसार की गई। बैठक में स्वर्गीय प्रमोद जैन को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया तथा उनके योगदान को स्मरण किया गया।

बैठक में नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री हरिओम कौशिक ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों से आनलाईन संवाद किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ नेटबॉल संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल एवं खेल के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी। वहीं नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर के रूप में पवन पटले भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक व्यवस्था, जिला इकाइयों की संबद्धता तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से नेटबॉल संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इनमें जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा, बेमेतरा ,बिलासपुर एवं महासमुंद सहित विभिन्न जिला इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।


