अंबिकापुर। CG NEWS: अंबिकापुर के रसूलपुर में ससुर वसीरुद्दीन सिद्दीकी पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोईन मिया (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ और अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और पूर्व रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान पांचवें आरोपी मोईन मिया की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

