Dehradun देहरादून। कैंट रोड पर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू कार ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों को टक्कर मार दी और इसके बाद सड़क किनारे स्थित एक सब्जी की दुकान में जा घुसी। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। दुकान संचालक को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैंट रोड पर एक कार तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क पर मौजूद वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती चली गई। अचानक हुए हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की।

