रायपुर। CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन संरक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में विभिन्न वनमंडलों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। लिस्ट में 64 अधिकारियों के नाम शामिल है।





