उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सामने आई एक घटना ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है, जिससे कई लोग इसे ताजा मामला समझ रहे हैं। हालांकि, यह घटना पुरानी बताई जा रही है पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कासगंज के पटियाली क्षेत्र के एक होटल में एक सरकारी महिला चिकित्सक अपने दो पुरुष परिचितों के साथ रुकी हुई थीं। महिला के पति, जो स्वयं भी डॉक्टर बताए गए, को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था। जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गया।
बताया गया कि होटल का कमरा खुलवाने पर महिला और दोनों युवक बाथरूम में मिले। इसके बाद पति और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और होटल में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Doctor Husband caught his Doctor Wife doing three some in a Hotel in Kasganj, UP. The wife is a Govt Doctor and she was staying separate after having dispute with her husband since last one year. One of the lover is from Ghaziabad while the other is from Bulandshahr. When the… pic.twitter.com/Dv4rtOstSs
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) May 10, 2024
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को शांत कराया। पुलिस तीनों को थाने ले गई। रिपोर्टों के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी और दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया था कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। मामले की जांच शुरू की गई थी।
उस समय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की थी। वहीं महिला डॉक्टर की ओर से तत्काल अपने पति के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

