Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के प्रशासनिक महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एडिशनल कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय में पदस्थ एक बाबू का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर बाबू को कुछ राशि देता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वीडियो में बाबू उस रकम को लेकर अपनी जेब में
रखते हुए नजर
आता है। इस दृश्य के वायरल होते ही लोगों के बीच प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कार्यालयों में चल रहे लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिखाई दे रही राशि कितनी है और यह रकम किस काम के बदले दी गई थी।
