कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया।
Vizag Steel Plant Fire : विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग सेक्शन में पिघले स्टील के बड़े पैमाने पर रिसाव के बाद आग लग गई, जिसमें कम से कम 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा प्लांट की SMS-2 और STC-3 यूनिट में उस समय हुआ जब क्रेन के जरिए पिघले हुए स्टील से भरे लैडल को स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते भारी मात्रा में पिघला स्टील नीचे गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें उठने लगीं।
VIDEO | Visakhapatnam, Andhra Pradesh: At least five workers were killed after molten iron spilled at the Vizag Steel Plant. Further details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2G0fnZmgFv
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई श्रमिक पिघले स्टील और आग की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, राहत एवं बचाव दल और प्लांट प्रशासन मौके पर पहुंच गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया।

