Una. ऊना। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आज (वीरवार) को डीआरडीए हॉल ऊना में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं उपमंडलाधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक के दौरान चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों एवं मतपक्ष लेखन संबंधी कार्यों, मतदान केंद्रों के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन, पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण, पोल ड्यूटी बैलेट पेपर जारी करने, मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत मतगणना प्रशिक्षण, सेक्टर अधिकारियों की तैनाती तथा पंचायत समिति एवं जिला परिषद मतगणना केंद्रों की तैयारियों पर
विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जिला में कुल 107 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 102 संवेदनशील तथा 5 अति संवेदनशील मतगणना केंद्र शामिल हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, अतिरिक्त उपायुक्त महिन्द्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आज (वीरवार) को डीआरडीए हॉल ऊना में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं उपमंडलाधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

