आईपीएल 2026 में आज क्रिकेट फैंस को डबल धमाका देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। दोनों मैच प्लेऑफ की तस्वीर तय करने में अहम साबित हो सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूती हासिल करना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स लगातार हार के बाद वापसी की तलाश में उतरेगी। टीम की नजर यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन पर रहेगी।
दूसरी ओर पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला हाई-वोल्टेज माना जा रहा है। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और टीम को जीत दिलाकर प्लेऑफ के करीब पहुंचाना चाहेंगे। वहीं पंजाब किंग्स के बल्लेबाज भी बड़े स्कोर के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
कल KKR ने GT को हराकर बढ़ाया रोमांच
शनिवार रात खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। Finn Allen ने 35 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में शुभमन गिल की 85 रन की पारी के बावजूद गुजरात लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक हो गई है और अब सभी टीमों के लिए हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बनता जा रहा है।

