राजगांदगांव। CG NEWS: राजगांदगांव शहर के स्टेशनपारा और गौरीनगर में अंडरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए पटरीपार क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। बीते दिनों निर्माण कार्य प्रारंभ करने को लेकर ज्ञापन सौंपने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। आज बड़ी संख्या में स्टेशनपारा चिखली क्षेत्र के लोग कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन का घेराव किया।
गौरी नगर और स्टेशन पारा अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य महीनों से बंद है, जिसके चलते इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। इस क्षेत्र के लोग शीघ्र अंडर ब्रिज का निर्माण पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं । बार-बार आवेदन देने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर क्षेत्र वासियों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर ही बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वही रेलवे के सीआई कुमार निरंजन के मौके पर पहुंचने पर प्रदर्शन कार्यो ने शीघ्र अंडरब्रिज निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा।

स्टेशनपारा अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 1 अप्रैल वर्ष 2023 को रेलवे फाटक स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। इसके बाद 1 साल के भीतर मार्च 2024 तक यहां अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना था, लेकिन निर्माण अवधि समाप्त होने के 2 वर्ष बाद भी यहां पर महज 30-40 प्रतिशत ही काम हुआ है। वहीं विगत कई महीनो से कार्य बंद पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और संसद के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने मांग की है ।


