सरगुजा। CG NEWS: सरगुजा जिले के आदर्श ग्राम तकिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय उर्स का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आगामी 20, 21 एवं 22 मई 2026 को आयोजित होने वाले उर्स को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं शांति समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली तथा जायरीनों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उर्स में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल सुविधा तथा भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्स आपसी भाईचारे, सौहार्द और आस्था का प्रतीक है तथा प्रशासन का प्रयास है कि यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। उल्लेखनीय है कि में आयोजित होने वाला उर्स जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है, जहाँ हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।


