रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर में शनिवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने शहर की रफ्तार थाम दी। मोतीबाग चौक से घड़ी चौक जाने वाले मुख्य रास्ते पर अचानक एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई वाहन या राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पेड़ गिरने के साथ ही कई बिजली के तार भी टूट गए, जिससे आसपास के इलाके में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही नगर निगम, बिजली विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


