मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 47th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में महज 2 जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Mumbai Weather and Rain Forecast for MI vs LSG IPL 2026: मुंबई में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मैच से पहले जानें मौसम का हाल
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स भी खराब फॉर्म से जूझ रही है और टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी.
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (MI vs LSG Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रन से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 54 रन से जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में बदलाव के साथ उतर सकती है. पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. ऐसे में ये खिलाड़ी इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में जोश इंग्लिश के शामिल होने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है. ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज भी बड़ी पारी खेलने के इरादे से उतरेंगे.
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 47वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (MI vs LSG 47th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (MI vs LSG 47th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch MI vs LSG 47th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs LSG 47th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिश, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

