रायपुर। GRAND NEWS : राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब एक बार फिर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने के लिए तैयार है। 6 मई 2026 से 15 जून 2026 तक चलने वाले “मेगा समर कैंप” का भव्य शुभारंभ किया गया। समर कैंप के इस सिल्वर जुबली के खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष व INH एवं हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा मौजूद रहे। वहीं विशेष रूप से यूनियन क्लब उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, अवतार सिंह जुनेजा, अतुल शुक्ला, यूनियन क्लब के सदस्य विजय कुमार विश्वकर्मा, सुशिल बलानी, राज थौरानी, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अभिजीत मिश्रा, प्रकाश कलश, सुनील सुराणा, प्रदीप मथानी, चरनजीत सिंह ओबेरॉय, गुरबिंदर सिंह जुनेजा, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, हरदीप सिंह, मनोज गंगवानी, स्वर्णपाल सिंह चावला, मंशा मेघानी, सुरेश वासवानी, सतीश शर्मा, आरके बंछोर, मनोज राठी, अमरजीत सिंह चड्ढा, संदीप वर्मा, ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, HR लोकेश बिसेन, मोहम्मद खान, विजय सिन्हा, तान्या वाधवानी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विधिविधान के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस आयोजन में यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय मिश्रा और सचिव गिरीश अग्रवाल का विशेष सहयोग है। वहीं शहर के कई सामाजिक एवं खेल संगठन के पदाधिकारियों ने इस आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समर कैंप के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली के अवसर पर केक भी काटा गया।


विधायक सुनील सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को न सिर्फ खेलों की ओर प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे शिविर भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने आगे यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ में खेलों का निरंतर विकास हो रहा है और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे प्रदेश का नाम और अधिक रोशन हो रहा है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मेगा समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें अनुशासन, टीम भावना तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख देते हैं। मिश्रा ने आगे कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर और जीवन निर्माण का मजबूत माध्यम बन चुके हैं। ऐसे कैंप बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं और भविष्य में उन्हें बेहतर खिलाड़ी और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं। उन्होंने समर की सराहना की और कहा की यूनियन क्लब में सालों से बच्चे गर्मी की छुट्टी के दौरान समर कैंप का फायदा उठाकर अपनी प्रतिभा निखार रहे है। इसका श्रेय गुरुचरण सिंह होरा को ही जाता है।

हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि खेल ही वह माध्यम है जो बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकता है, और यह कैंप उसी दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि गुरुचरण सिंह होरा के प्रयासों से यूनियन क्लब में लगातार समर कैंप जैसे आयोजन कराए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, नियमित अभ्यास की आदत विकसित करने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल खिलाड़ियों को तैयार करते हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।

यूनियन क्लब के अध्यक्ष श्री होरा ने कहा कि आज यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का उद्घाटन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया। श्री होरा ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यूनियन क्लब में लगातार 25 वर्षों से मेगा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जो निरंतर जारी है। श्री होरा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर शारीरिक दक्षता बढ़ाने और उन्हें प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह मेगा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां से प्रशिक्षित कई बच्चे आज छत्तीसगढ़ का ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के कैंप में स्विमिंग, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स जैसे खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें अनुभवी कोच बच्चों को प्रशिक्षण देंगे ताकि उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। इस कैंप में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।
गुरुचरण सिंह होरा ने आगे कहा कि यूनियन क्लब का यह मेगा समर कैंप केवल एक प्रशिक्षण शिविर नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियंस तैयार करने का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। श्री होरा ने विष्णु देव साय सरकार सराहना करते हुए कहा कि सीएम साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार और खेल मंत्री अरुण साव प्रदेश में खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग और प्रोत्साहन के कारण छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाने में सक्षम हो रहे हैं।



टाइमिंग
स्विमिंग: सुबह 8 से 10 बजे , शाम अलग – अलग टाइमिंग
लॉन टेनिस और बैडमिंटन : शाम के स्लॉट्स
रविवार: अवकाश


