कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला कल यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद की टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें लगातार पांच जीत की एक स्ट्रीक भी शामिल है. दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है. लगातार पांच हार के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, केकेआर ने दो कड़े मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है. कोलकाता की टीम इस वापसी की लय को बरकरार रखते हुए, इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली हैं, जबकि तीन मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, इस सीजन में अबतक कोलकाता नाइट राइडर्स ने आठ मैच खेले हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को महज दो मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं और पांच मैचों में टीम को हार मिली है. ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (SRH vs KKR Head To Head)
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. कोलकाता नाइट राइडर्स 20 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है. आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 65 रन से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुआ. एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता और एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली थी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे. ट्रेविस हेड भी अपने लय में लौट आए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वो एक जोरदार पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में ईशान मलिंगा से काफी उम्मीदें होंगी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले 2 मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में वह भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, खराब फॉर्म में चल रहे टिम साइफर्ट की जगह रचिन रविंद्र को मौका मिल सकता है. रिंकू सिंह एक और शानदार पारी खेलना चाहेंगे.
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है. हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं. तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है. यहां सर्वोच्च स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद (286/6 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2025) ने ही बनाया है.
हैदराबाद के मौसम का हाल (Hyderabad Weather Update)
एक्यूवेदर के मुताबिक, 3 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, ऐस में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी होगी.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (SRH vs KKR Key Players To Watch)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 74.14 की औसत से 519 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन के अलावा अभिषेक शर्मा के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 457 रन निकले हैं. KKR के लिए रिंकू सिंह ने पिछले 10 मैच में 142.07 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में ईशान मलिंगा ने पिछले 10 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स से सुनील नारायण ने पिछले नौ मैचों में 7.14 की इकॉनमी से नौ विकेट चटकाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (SRH vs KKR Live Streaming And Telecast Details)
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs KKR MI 45th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

