रायपुर। CG Board 10th-12th Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल 29 अप्रैल जारी किए जाएंगे। इसकी घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में घोषित किए जाएंगे।
वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं, जो निचे दिए गए हैं
रिजल्ट देखने के लिए इन लिंक पर करें क्लिक (CGBSE Board 10th-12th Result 2026)-
https://results.digilocker.gov.in
https://timesofindia.indiatimes.com
https://education.indianexpress.com


