लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Lucknow Super Giants Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 32nd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स एक नाजुक स्थिति में हैं, तीन मैचों की हार के बाद 9वें स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 6 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में सफल रही है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और आयुष बडोनी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और शिमरन हेटमायर जैसे बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान रियान पराग और शिम्रोन हेटमायर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 62 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 159 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रवींद्र जड़ेजा ने 29 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के लगाए. रवींद्र जड़ेजा के अलावा यशस्वी जयसवाल और शिम्रोन हेटमायर ने 22-22 रन बनाए.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 159/6, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 22 रन, वैभव सूर्यवंशी 8 रन, ध्रुव जुरेल 0 रन, रियान पराग 20 रन, शिम्रोन हेटमायर 22 रन, डोनोवन फरेरा 20 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 43 रन और शुभम दुबे नाबाद 19 रन.)
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 2 विकेट, मोहसिन खान 2 विकेट और प्रिंस यादव 2 विकेट).
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

