बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 1 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और उनकी तलाश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


