गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Gujarat Titans vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 30th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का कल यानी 30वां मुकाबला 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं मुंबई इंडियंस ने 5 मुकाबलों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और 4 मैच हारे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार संघर्ष करना पड़ा है और टीम वापसी की तलाश में है.
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (GT vs MI Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में खेले गए मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा था.
गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में बिना ज्यादा बदलाव के उतर सकती है. कप्तान शुभमन गिल से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी निभानी होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर पर नजर रहेगी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां लाल और काली मिट्टी की पिचें देखने को मिलती हैं, जहां लाल मिट्टी पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है, जबकि काली मिट्टी पर स्पिन गेंदबाज प्रभावी रहते हैं. हालांकि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.
अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Update)
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला 20 अप्रैल को अहमदाबाद में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (GT vs MI Key Players To Watch Out)
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने पिछले मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की है. वहीं साई सुदर्शन भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने हाल के मैचों में तेज रन बनाए हैं. गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभा सकते हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs MI 30th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

