उत्तर प्रदेश- मिर्जापुर में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बोलेरो, फिर एक कार और कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने के कारण वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसमें सवार 6 लोग जिंदा जल गए।

