कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के Eden Gardens Stadium में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में अपनी खोई लय वापस पाने के इरादे से उतरी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, जहां केकेआर को जीत की तलाश है, जबकि राजस्थान ने शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs RR 28th T20 Match Playing)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर मुकाबला बराबरी का नजर आता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है. टीम के पास रिंकू सिंह और सुनील नरेन जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग बल्लेबाजी में टीम की ताकत हैं. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

