रायपुर। RAIPUR VIDEO : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिसे देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर थोड़ी देरी से पहुंची, लेकिन पहुंचते ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया और कुछ समय बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।

गनीमत यह रही कि घटना के समय अधिकांश दुकानें बंद थीं, जिससे बड़ा नुकसान और जनहानि टल गई। आगजनी स्थल के पास स्थित पगारिया कॉम्प्लेक्स में ही मेट्स यूनिवर्सिटी का हॉस्टल भी है, जहां रविवार होने के कारण सैकड़ों छात्र हॉस्टल में ही मौजूद थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


