बिलासपुर। CG VIDEO : छत्तीसगढ़ आवास बोर्ड की सहायक स्टेट मैनेजर पूनम बंजारे ने एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल 2016 को दोपहर करीब 1 बजे, जब वह अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रही थीं, तभी तोरन साहू बिना अनुमति उनके कक्ष में प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने कार्यालयीन कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया।
श्रीमती बंजारे के अनुसार, आरोपी ने उनकी मेज पर बादाम फेंकते हुए उनका मजाक उड़ाया और फाइल खोजने को लेकर टिप्पणी की, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा और अपमान का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने बिना सहमति के घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। हाल ही में उक्त वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर उन पर रिश्वत लेने का झूठा आरोप लगाया गया, जिससे उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है।

पीड़िता ने इसे आपराधिक धमकी, मानहानि और निजता के उल्लंघन का मामला बताते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री हटाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।


