साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : जिला केसीजी पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए अब तक कुल 29 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया है। 1 अप्रैल 2026 से चल रहे इस अभियान में 8 नाबालिग बालक-बालिकाओं को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ तथा 21 गुमशुदा व्यक्तियों को ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत खोजा गया।
पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी तलाश अभियान चलाकर गुमशुदाओं का पता लगाया। थाना खैरागढ़ से 1 बालिका व 3 व्यक्ति, छुईखदान और गंडई से 3-3 बालिकाएं व 8-8 व्यक्ति, साल्हेवारा से 1 बालिका तथा ठेलकाडीह व गातापार से 1-1 व्यक्ति बरामद किए गए। बिछड़े अपनों के सकुशल मिलने से परिवारों में खुशी का माहौल है और परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। पुलिस के अनुसार, पूरे अप्रैल माह तक यह अभियान जारी रहेगा और गुमशुदाओं की तलाश में लगातार प्रयास किए जाएंगे।
The post CG NEWS : ‘ऑपरेशन मुस्कान’ व ‘ऑपरेशन तलाश’ में केसीजी पुलिस की बड़ी सफलता, 29 गुमशुदा सकुशल बरामद appeared first on Grand News.

