मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 20th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 20वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला और दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है वह 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 12 अप्रैल को होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं और एक मैच में हार झेली है. वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने एक मुकाबला जीता है और दो में शिकस्त का सामना किया है. अब वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे. ऐसे में चलिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (MI vs RCB Head To Head Record)
दोनों देशों की भिड़ंत में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में कुल 34 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से 19 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 15 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. पिछले सीजन की इकलौती भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 रन से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच मैच में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (235) के नाम पर दर्ज है.
मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी. इस सीजन में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं ले सके हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपने प्रमुख गेंदबाज से फॉर्म में वापसी की उम्मीद होगी. जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से मैच में अंतर पैदा करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/8 का स्कोर बनाया था. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया था. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने गेंदबाजों से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)
वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है.
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)
एक्यूवेदर के अनुसार, 12 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (MI vs RCB Key Players To Watch Out)
टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अब तक तीन पारियों में 71.00 की औसत और 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 142 रन बनाए थे. अपने पिछले मैच में रजत पाटीदार ने 63 रन बनाए थे. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 मैचों में 31.79 के औसत और 128.77 की स्ट्राइक रेट से 922 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 34 मैचों में 27.35 के औसत और 136.99 की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs RCB 20th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, और जोश हेजलवुड.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

