पाण्डुका। सामुदायिक वन संसाधन वा प्रबंधन समिति कलस्टर का अध्यक्ष बना, अंचल के प्रसिद्ध मंदिर माँ जतमई मंदिर मे आयोजक प्रेरक स्वयं सेवी संस्थान गरियाबंद के तत्वाधान में माँ जतमई सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया समिति मे अंचल के सोलह ग्राम के वन समितिओं के सदस्यो द्वारा वन साधारण सभा के साथ प्रबंधन कारणी समिति का गठन किया गया जिसमे जुनवानी, कैडीआमा, पक्तियां,कुसुमपानी, गाइडबरी, पीपर छड़ी, गांडार , तौरेंगा, बरुका, तूइयामुड़ा, विजयनगर आदि गावों के सैकड़ो लोग शामिल थे जिसमें से प्रत्येक गांव से दो-दो लोगों को चयन किया गया जिसमें से प्रबंधन समिति के सदस्यो द्वारा कलस्टर का गठन किया गया जिसमें नागेश तिवारी(पत्रकार )ग्राम तौरंगा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दीनदयाल विश्वकर्मा केडीआमा, सचिव लेख राम साहू पत्तियां, कोसा अध्यक्ष टीकम ध्रुव गायदाबरी, संरक्षक जगत राम कुसुम पानी, सलाहकार शिवकुमार गाहधर, सलाहकार राम सिंह ध्रुव का चयन किया गया अध्यक्ष बनने के बाद नागेश तिवारी ने कहा कि आप लोगों के द्वारा मुझे अध्यक्ष पद पर चयन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं समिति के मार्गदर्शन में आने वाले समय मे जनहित के साथ साथ समिति के कार्य का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित अमन कौशिक प्रशिक्षक एवं अर्जुन मरकाम ग्रामीण प्रशिक्षक प्रेरक स्वयंसेवी संस्था गरियाबंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।





