रायपुर / तिल्दा नेवरा। भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रेम शंकर बघेल मैरिज पैलेंस, कोंहका रजिया रोड में किया। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल पुर्व भाजपा रायपुर जिला महामंत्री व रायपुर जिला पंचायत सांसद प्रतिनिधि ने कहा किकार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों के बारे में प्रशिक्षित करना और उन्हें चुनावी रणनीति के बारे में सिखाना है भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हर स्तर पर प्रशिक्षित होते हैं, वह जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखकर जन समर्थन हासिल करने में सफल होता है। एसे प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

इस प्रशिक्षण वर्ग में अनेक वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से नरसिंह वर्मा, अध्यक्ष भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल, टेकराम यादव, महामंत्री भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल, दिनेश गायकवाड़, महामंत्री, उपाध्यक्ष डागेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा गिरीश साहू, फाल्गोराम वर्मा, भुषण साहु, सुभाष मंडावी, रुवेल सोंनवानी, डां. शोभित वर्मा, सुदर्शन वर्मा, रामेश्वर साहू, बिहारी वर्मा, तख़त राम साहू, श्री मति शैल साहू, शत्रुघ्न यदु, भारत लाल वर्मा, मनीष साहू, देवेंद्र बघेल, विश्वनाथ चौहान, ममता पैकरा, मैना वर्मा, डॉकेश वर्मा, राजेश ठाकुर, देवेंद्र यदु, देवेंद्र वर्मा, राजेश बंछोर, विजय पाल, मनहरन लाल साहू, उद्देराम यादव, दुर्योधन यदु, जिला, जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण, शक्तिकेंद्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भारत लाल वर्मा ने किया।


