जगदलपुर। CG VIDEO : नक्सली गतिविधियों से जुड़े पूर्व नेता पापा राव ने आत्मसमर्पण कर नई दिशा अपनाने का ऐलान किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बड़े नक्सली नेताओं के साथ-साथ देव जी ने भी आत्मसमर्पण किया। हालांकि, पहले सभी ने मिलकर जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया था।
पापा राव ने बताया कि परिस्थितियों में बदलाव के कारण कई साथियों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा जनता के हित में संघर्षरत रहे हैं। उनके अनुसार जिस क्षेत्र में वे सक्रिय थे, वहां लगातार सुरक्षा बलों के कैंप खुल रहे थे, जिससे संगठन की गतिविधियों पर असर पड़ रहा था।

इस स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। पापा राव ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया, जबकि देव जी चुनाव लड़ने की योजना में थे। उनका कहना है कि अब हथियार छोड़कर लोकतांत्रिक तरीके से जनता के लिए काम करना ही सही दिशा है। यह कदम स्थानीय सुरक्षा और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


