CG Breaking : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। नवीन घाटगांव में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में पोस्ता की फसल नष्ट कर दी गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध पोस्ता खेती की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया, जहां लगभग 2 डिसमिल भूमि पर पोस्ता की फसल उगाई जा रही थी।

टीम ने मौके पर ही अवैध फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस ने साधराम नागवंशी और अभिमन्यु नागवंशी को गिरफ्तार किया है, जो उक्त भूमि पर अवैध खेती में संलिप्त पाए गए।आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में अन्य संभावित आरोपियों, फसल के स्रोत और उद्देश्य को लेकर पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि जिले में लगातार अवैध अफीम खेती के मामले सामने आ रहे हैं। तमनार के बाद अब लैलूंगा क्षेत्र में भी इस तरह की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
CG News : जिले में मनरेगा घोटाला; हवा में हुआ 19 लाख का काम, ग्रैंड न्यूज़ ने खोली पोल तो गिरी गाज


