Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रात के समय समारोह में की गई आतिशबाजी की चिंगारी आसपास लगे पेड़ों पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी और दूल्हा-दुल्हन के स्टेज के तीनों तरफ तेजी से फैल गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शादी में शामिल मेहमानों में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि होटल के स्टाफ और मौजूद लोगों की सतर्कता से तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

