अंजनाबाई के पिता ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न करते थे। वे उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहते थे। उनका अंजना के प्रति सामान्य व्यवहार कभी नहीं रहता था और इसलिए वह अवसाद से गुजर रही थी। विजय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी को दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
स्थानीय पुलिस ने शेखऱ पाटिल और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ चल रही है। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच हर ऐंगल से की जा रही है। अगर पिता द्वारा लगाए गए आरोपों में सच्चाई है तो अपराध की लंबी कड़ी सामने आ सकती है।

