भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Scorecard: बुलावायो में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 136 रनों का टारगेट, आरएस अंबरीश ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दूसरे टी20 रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेली.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 209 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.
कुछ ऐसा रहा है बारसापारा स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है, जबकि तीन मैच के नतीजे आए हैं. इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 237/3 रन हैं. यहां का लोएस्ट टोटल 118 रन है, जो दोनों टीम इंडिया के नाम दर्ज है. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160-180 रन के बीच रहता है. यहां एक मैच में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि दो बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.
इस मैदान पर पहले और अंतिम टी20 मैच का हाल
इस मैदान पर पहला टी20 मैच में 10 अक्टूबर 2017 को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 118 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया था. इस मैदान पर अंतिम टी20 मैच 28 नवंबर 2023 को खेला गया था, जहां टीम इंडिया से जीत के लिए मिले 223 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पांच विकेट से मात दी थी.
गुवाहाटी में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
इस मैदान पर टीम इंडिया ने अबतक कुल चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेली हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में उसके हाथों हार लगी है. यहां पर एक मैच बेनतीजा रहा है. इस मैदान पर अब टीम इंडिया अपना पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है.
इन खिलाड़ियों पर गुवाहाटी में रहेंगी नजरें
तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी के दौरान नजरें रहेंगी. तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी सीरीज में अब तक टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अभिषेक, सूर्या और ईशान एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के खाते में भी विकेट मौजूद हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

