दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, 15th Match Womens Premier League 2026 Preview: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग प्लेऑफ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सभी डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. दिल्ली ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी की है, लेकिन अजेय आरसीबी को हराना बड़ी चुनौती होगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
महिला प्रीमियर लीग 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर को और साफ कर रहा है. डब्ल्यूपीएल के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18.2 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिल्स को 8 विकेट से हराया था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आरसीबी की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम आरसीबी को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (DC-W vs RCB-W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
बीसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट (BCA Stadium Pitch Report)
टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा. बैटिंग आसान हो जाएगी. 160-170 का लक्ष्य पीछा किया जा सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 175+ से अधिक का स्कोर बना सकती है, तो यह मुश्किल हो सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच 15वें मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी (DC-W vs RCB-W Key Players To Watch Out): शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच डब्ल्यूपीएल का 15वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 7:00 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच 15वां मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC-W vs RCB-W 15th Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाना काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, एलेना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

