Kanker. कांकेर। जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी द्वारा तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है। नए एसपी के कार्यभार संभालते ही इसे पहला बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार कुल 91 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 6 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक, 4 सहायक उपनिरीक्षक, 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक शामिल हैं।

