महासमुंद: आज पूरे देश में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां एक ओर जगह-जगह रामलीला का मंचन कर रावण का पुतला दहन किया गया, वहीं महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र में किसान मोर्चा ने अनोखे अंदाज में विजयादशमी मनाई। यहां किसानों ने भ्र्ष्टाचार और अवैध उद्योगों के खिलाफ रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।”
“महासमुंद के सिरपुर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने अवैध उद्योगों और भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विजयादशमी के मौके पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट, नूतन इस्पात और पावर प्राइवेट लिमिटेड सहित कथित अवैध उद्योगों को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए भाजपा, कांग्रेस और प्रशासनिक अधिकारियों को रूपी ‘रावण’ करार दिया और उनका पुतला दहन किया।”
“किसानों का कहना है कि यह आंदोलन पिछले साढ़े तीन सालों से जारी है और अब यह भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर है। विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के साथ किसानों ने भ्रष्टाचार के अंत का संकल्प भी लिया।”

