- रायपुर। CG NEWS: खेलों की असली खूबसूरती जीत या हार में नहीं बल्कि उस सफ़र में है जहाँ प्रयास ही पुरस्कार बन जाता है। जब पसीने की बूंदें मिट्टी से मिलती हैं, तो शरीर स्वस्थ, मन प्रफुल्लित और आत्मा संतुष्ट हो जाती है।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर “फिट इंडिया” मुहिम में शामिल होकर सभी को खुद भी खेलने और दूसरों को खेलने के लिए प्रेरित करने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होने वाले सांसद खेल महोत्सव के लोगो का विमोचन कर उसकी आधिकारिक घोषणा की।
सांसद खेल महोत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं में ब्लॉक स्तर स्कूल और कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12 खेल विधाओं में करीब

10 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे। मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को खेलों से जोड़ना है और गांव गांव, घर घर में छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्हें देश और वैश्विक स्तर पर एक मंच उपलब्ध कराना है।


इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शशांक सिंह छत्तीसगढ़ की पहली महिला एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा , अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल जी, प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे जी की उपस्थिति ने

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए आज हम राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहे हैं। खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास की पाठशाला हैं। सांसद खेल महोत्सव के जरिए हम छत्तीसगढ़ की छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें बड़े मंच से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह आयोजन गांव-गांव और गली-गली में खेलों की नई ऊर्जा जगाएगा।”

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, छग राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और युवा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


