Jhagrakhand. झगराखांड। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज झगराखांड स्थित हसदेव मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यों, आगामी कार्यक्रमों, और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के संकल्प को पुनः दोहराया और आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की प्रतिबद्धता जताई। मंत्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण है, और इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। बैठक में मंडल पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

