शराब के नशे धुत होकर पहुंचा दुल्हा, दुल्हन ने किया शादी से मना, परिजनों ने बारातियों को बंधक बनाया – INH24 |
छत्तीसगढ़

शराब के नशे धुत होकर पहुंचा दुल्हा, दुल्हन ने किया शादी से मना, परिजनों ने बारातियों को बंधक बनाया – INH24


कटिहार। कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के एक विवाह भवन में शराबी दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने इनकार कर दिया। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

लड़की के परिजनों ने रविवार की रात नशे में दूल्हे के साथ आए बाराती और उनके परिजनों को बंधक बना लिया। पंचायती के बाद खर्च की गयी राशि वापस करने के बाद लड़का और उसके परिजनों को छोड़ा गया।

जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज से चली बारात सोमवार सुबह छह बजे पहुंची। लड़की के परिजनों ने बताया कि रविवार को सुल्तानगंज से बारात चली थी। 11 बजे रात तक दूल्हा पक्ष के द्वारा जाम में फंसे होने और जल्द आने की बात कही गई। दो बजे रात में पता चला कि नवगछिया अस्पताल में लड़के के नशे की हालत में भर्ती है। बारात सोमवार की सुबह छह बजे विवाह भवन पहुंचा। दूल्हा मनजीत नशे में धुत था।

लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की बीए ऑनर्स कर बीएड कर रही है। उसने शादी से इनकार कर दिया। सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लड़के द्वारा पहने गए शेरवानी से स्थानीय लोगों ने प्रतिबंधितकफ सिरप, नशे की गोली, चाकू,फाइटर आदि जब्त किया। इस दौरान सारे बाराती नवगछिया से ही फरार हो गए। कुरसेला पुलिस को सूचना प्राप्त नहीं हुई। स्थानीय प्रतिनिधियों के द्वारा वर पक्ष से वधु पक्ष के द्वारा शादी में किए गए खर्च को वापस देकर मामले का निपटारा कर दिया गया।



Source link

Related Articles

Back to top button