CGTOP36छत्तीसगढ़

माँ के सात सो रहा था सात दिन का मासूम आधी रात को हुआ गायब, दूसरे दिन तालाब में मिला शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में एक सात दिन के बच्चे की तालाब में शॉ मिली है बताया जा रहा है सात दिन के मासूम को किसी ने तालाब के पानी में फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Read also – शादी समारोह से लौटते वक्‍त हुआ हादसा, मालवाहक में सफर कर रहे तीन ग्रामीण की मौत, 22 घायल

पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। अभी तक बच्चे का नामकरण नहीं हुआ था। 28 मार्च की रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से निवृत्त होकर कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर खोजबीन की। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। घर के पीछे कुछ दूर में डोंगरी तालाब है। सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखा। सात दिन के बच्चे के कपड़े को पहचान लिया। तालाब में खोजबीन कर बच्चे के शव को बाहर निकाला।

कुरूद के एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में पुलिस बच्चे के स्वजनों का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। बच्चे को तालाब में फेंकने वाला घर का है या बाहर का, दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!