छत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2019
Modi Oath – सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। छत्तीसगढ़ से रेणुका सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे सरगुजा से सांसद है।
रेणुका सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रही चुकी हैं। वे अनुसूचित जनजाति की तेजतर्रार नेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं।
बता दें कि रेणुका सिंह प्रेमनगर से विधायक दो बार निर्वाचित हुई हैं। 2003 से 2005 तक महिला बाल विकासअ मंत्री भी रही हैं। इसके साथ ही वे 2005 से 2013 तक सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी थीं।