Breaking NewsCGTOP36छत्तीसगढ़राज्य

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा हुजूम, महिलाएं एक झलक पाने रहीं बेताब

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं का प्रदेश में आना जाना लगा हुआ है, 17 नवंबर को दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है, कल यानी 15 नवंबर की शाम राज्य में चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसे देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छत्तीसगढ़ दौरे पर आई हुई है।

 प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी चौक में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रोड शो की शुरुआत की। प्रियंका गांधी के स्वागत में ओसीएम चौक से लेकर राजीव गांधी चौक तक भव्य आतिशबाज़ी भी की गई। इस आतिशबाजी और भव्य स्वागत से प्रियंका गांधी का अभिभूत नज़र आयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर एजाज़ ढेबर, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, महंत राम सुंदर दास समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद है। प्रियंका गांधी का यह रोड शो राजीव गांधी चौक से शुरू होकर तेलघानी नाका में ख़त्म होगा।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button