छत्तीसगढ़

पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर आज CM भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ को आकाशवाणी से संदेश देंगे

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि आज है उनके पुण्यतिथि पर CM बघेल छत्तीसगढ़ वासियों को संदेश प्रसारित करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘नेहरू और नया भारत‘ विषय पर छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के संदेश का प्रसारण आज रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ स्थित सभी आकाशवाणी केन्द्रों सहित एफ.एम. रेडियो से भी किया जाएगा।

सुबह 11 बजे राजीव भवन में ‘नेहरू के भारत’ पर व्याख्यान

आज राजीव भवन में “नेहरू के भारत” पर सुबह 11 बजे व्याख्यान रखा गया है जिसमें प्रसिद्ध विचारक व लेखक पुरुषोत्तम अग्रवाल अतिथि वक्ता होंगे, व्याख्यान कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button