छत्तीसगढ़

स्वाइन फ्लू से एक ओर मौत.. छत्तीसगढ़ में दिनों दिन बढ़ रही मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में स्वाइन से मौतों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। मामला मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन का है , यहाँ के रहने वाले प्रकाश साहू का इलाज के दौरान राजधानी के मेकाहारा में मौत हो गया है।

गौरतलब है कि मरीज १० दिनों से मेकाहारा में भर्ती था जहाँ उसका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि दुर्ग जिले में लगातार स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वही संभावित स्वाइन फ्लू के 7 मरीजों की जाँच रिपोर्ट अब तक नही आ पाई है।

पुरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह चिंता का विषय है। सजग रहने की जरूरत है। शासन और प्रशासन की अपनी तरफ से सारी सुविधाएं और जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button