छत्तीसगढ़
अनियमितताओं तथा अनुदान राशि का दुरूपयोग, कृषि उप संचालक बिलासपुर एवं कांकेर निलंबित
ड्रिप, स्प्रिंकलर, सिंचाई पम्प एवं कृषि यंत्रों के वितरण में अनियमितताओं तथा अनुदान राशि का दुरूपयोग
राज्य शासन के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उप संचालक कृषि बिलासपुर आर.जी. अहिरवार एवं उप संचालक कृषि कांकेर चिरंजीव सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधान अनुसार निलंबित किया गया है। निलंबन अवधी में दोनों अधिकारियों का मुख्यालय संचालनालय कृषि, अटलनगर रायपुर रहेगा