छत्तीसगढ़

20 दिनों से जारी था आंदोलन, HNLU के आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगे पूर्ण, कांग्रेस नेता भंसाली ने जताया आभार

20 दिनों से तपती धूप में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय “एचएनएलयू” में आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। सभी कर्मचारियों को काम पर वापस ले लिया जाएगा एवं बकाया राशि का भी भुगतान होगा।

आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने बताया की प्रदेश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनवर्सिटी में विगत 10 वर्षो से कार्यरत 45 सफाई कर्मचारियों को बिना नोटिस के काम से निकाले जाने के विरोध में विगत 20 दिनों से कर्मचारियों द्वारा तपती धूप में धरने में बैठकर न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही थी। कर्मचारियों के हित में एवं उनकी मांगो को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कांग्रेस नेता भंसाली ने पूरी मजबूती से रखा।

धरना स्थल पहुंचकर भंसाली ने आंदोलनकारी श्रमिकों से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को सुनकर शासन से न्याय करने की मांग की थी। आज प्लेसमेंट एजेंसी ने स्थानीय विधायक धनेंद्र साहू, श्रम मंत्री शिव डहरिया, कांग्रेस नेता नितिन भंसाली, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मकार कल्याण संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार साहू के हस्तक्षेप के बाद सभी कर्मचारियों को काम में वापस लिए जाने की बात को स्वीकार किया और इन कर्मचारियों के हित में निर्णय लिया।

हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने व्रत रखा था और अब अपने बहाली की खबर सुन मंदिर जाकर विधि-विधान के अनुसार शनिवार को अपना व्रत खोलेंगी. इस ख़ुशी के अवसर पर कांग्रेस नेता नितिन भंसाली भी सभी कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

आज इस निर्णय का स्वागत करते हुए भंसाली ने श्रम मंत्री शिव डहरिया, क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रदर्शन करते हुए कहा की “इस निर्णय से सत्य की जीत हुई है, संविधान के इस मंदिर में आज इन कर्मचारियों को उनका हक़ मिल गया है”।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button