छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री 30 मई को बस्तर प्रवास पर रहेंगे, बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 30 मई को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल 30 मई को सुबह 10 बजे दुर्ग जिले के भिलाई 3 स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 10.30 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

CM भूपेश बघेल सुबह 11.25 बजे जगदलपुर आएंगे तथा 11.30 बजे से बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे से बस्तर संभाग के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 1.30 बजे से वन अधिकार पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके उपरान्त CM बघेल जगदलपुर में शाम 5 बजे से स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे शाम 6 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक सर्किट हाउस में नक्सल प्रभावित प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। वे रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button