छत्तीसगढ़

धार्मिक,सामाजिक व सेवाभावी जनप्रतिनिधियों में से एक थे ठाकुर बलराम सिंह : विस अध्यक्ष डॉ महंत ने जताया शोक

तखतपुर के पूर्व विधायक व बिलासपुर के पूर्व महापौर ठाकुर बलराम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए छग विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि बिलासा नगरी के ब्यापक हित चिंतक का निधन उनके लिए ब्यक्तिगत क्षति है।

डॉ महंत ने कहा कि ठाकुर साहब मेरे परिवार के अभिभावक की भूमिका में सदैव रह कर अपना दुलार मुझ पर रखते रहे है उनका निधन मेरे परिवार के साथ साथ कांग्रेस के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक,सामाजिक व सेवाभावी जनप्रतिनिधियों में से एक ठाकुर बलराम सिंह जी के निधन से बिलासा नगरी के साथ साथ कांग्रेस का परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजन श्रीमती रश्मिसिंह विधायक तखतपुर, ठा.आशीष सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ है।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button