दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद 5 जवान घायल… अरनपुर में हुई है घटना
दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि 5 जवान गंभीर रुप से जख्मी हैं। घायल 5 जवान में से 4 जवान को हेलीकाप्टर के जरिये रायपुर रेफर किया जा रहा है।
घटना की पुष्टि करते हुए DIG सुंदरराज पी ने कहा है कि सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 जवान को रायपुर लाया जा रहा है।
घटना अरनरपुर के कोंडापारा के पास की है। जहां आज शाम आपरेशंस पर निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी।
इस घटना में दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। घटना में 6 जवान घायल हुए थे। जिसके बाद उनमें से एक जवान शहीद हो गया, जबकि 5 जवानों में चार जवान को रायपुर रेफर किया गया है।
सभी जवान 231 वीं सीआरपीएफ बटालियन के जवान है। जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घायल में 5 जवान में से एक जवान का इलाज दंतेवाड़ा में ही चल रहा है।
घायल जवानों के ये नाम बताये जा रहे हैं-
प्रवीण कुमार
सुमित कुमार
एम. हरिकृष्ण
जितेंद्र तोमर
पांडव कुमार
बताया जा रहा है कि जवान शशिकांत तिवारी शहीद हो गये हैं।
सभी जवान सीआरपीएफ 231 बटालियन अरनपुर थानाक्षेत्र के कमल पोस्ट पर तैनात थे।